Live Khabar 24x7

IND vs END 5th Test Day-2 : टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, टी ब्रेक तक 158 रनों की मिली लीड, रोहित-गिल के शतक के बाद सर्फराज ने दिया दम

March 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

धर्मशाला। IND vs END 5th Test Day-2 : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन हैं। दूसरे दिन टी टाइम तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 44 रन और सरफराज खान 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हो चुकी है।

Read More : IND vs ENG 5th Test : पहले दिन का खेल खत्म, गेंदबाजों ने मेहमानों को सस्ते में किया ऑल आउट, टीम इंडिया का स्कोर 130 के पार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। दोनों के आउट हो जाने के बाद सरफराज ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। वहीं, पडिक्कल टेस्ट में अपनी डेब्यू पारी में अब तक सूझबूझ वाली बल्लेबाजी की है। भारत की बढ़त अब तक 158 रन की हो चुकी है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। आज भारत को दो झटके लगे। रोहित शर्मा 103 रन और शुभमन गिल 110 रन बनाकर आउट हुए।

RELATED POSTS

View all

view all