Live Khabar 24x7

IND VS ENG 3rd Test : राजकोट में भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 434 रन से दी करारी शिकस्त

February 18, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

राजकोट। IND VS ENG 3rd Test : राजकोट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। राजकोट में तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया। अंतिम पारी में इंग्लैंड के सामने 557 रन का बड़ा लक्ष्य था। जिसके दबाव के चलते इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने तक दिए।

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी। भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई।

राजकोट टेस्ट मैच की चौथी पारी में भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने ओवर में रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कुलदीप यादव के खाते में भी 2 विकेट आए। वहीं जसप्रीत बुमराह और अश्विन ने भी एक-एक विकेट लिए।

एक नजर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट की जीत पर

  • 434 रन बनाम इंग्लैंड- राजकोट, 2024
  • 372 रन बनाम न्यूजीलैंड- मुंबई, 2021
  • 337 रन बनाम साउथ अफ्रीका- दिल्ली, 2015
  • 321 रन बनाम न्यूजीलैंड- इंदौर, 2016
  • 320 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया- मोहाली, 2008

यशस्वी जायसवाल की डबल सेंचुरी

दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल नाबाद 214 रन बनाए। यह उनका लगातार दूसरे टेस्ट में डबल सेंचुरी है। उन्होंने इस मैच में 12 छक्के और 14 चौंके जड़े। शुभमन गिल ने भी दूसरी पारी में 91 रन बनाए जबकि सरफराज खान ने नाबाद 68 रन की पारी खेली।

RELATED POSTS

View all

view all