Live Khabar 24x7

IND vs ENG : बटलर ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेंगी पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

October 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

IND vs ENG : वर्ल्ड कप 2023 के 29 वे मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने सामने हैं। जिसमे इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बटलर ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही चुनते, क्योंकि चेज करते हुए टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में टीम खुद को चुनौती देना चाहती है। रोहित ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

RELATED POSTS

View all

view all