Live Khabar 24x7

IND vs PAK : लगातार दूसरे दिन देखने को मिलेगा भारत-पाक मैच, लेकिन आज भी बारिश कर सकती है मजा किरकिरा

September 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

कोलंबो। IND vs PAK : एक बार कल भारत और पाकिस्तान के बीच खेल जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले में में बारिश ने खलल डाला दिया। जिसकी वजह से पहली पारी का खेल भी पूरा नहीं हो सका। अब यह मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाएगा। हालांकि क्रिकट प्रेमियों के लिए एक गुड न्यूज़ भी हैं। दरअसल रिजर्व डे के प्लेइंग कंडीशन के हिसाब से आज यह मैच पूरे 50-50 ओवर का कराया जाएगा।

अगर आज भारत-पाकिस्तान मैच की शुरुआत होती है तो नियम के मुताबिक मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां तक रविवार को खेला गया था। यानी भारतीय पारी 24.1 ओवर के आगे से शुरू होगी। भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। खेल की शुरुआत यहीं से होगी और पूरे 50 ओवर का मैच कराया जाएगा। फिर पाकिस्तान भी पूरे 50 ओवर खेलेगी।

बारिश कर सकती है मजा किरकिरा
रिजर्व डे के दिन भी कोलंबो का वेदर फॉरकास्ट इतना अच्छा नहीं दिख रहा है। वहां आज सुबह से बारिश हो रही है और मैदान कवर्स में ही है। हालांकि, धूप निकलने की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार फिर भारत पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण धुल सकता है। यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में शाम पांच बजे के आसपास 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

मैच अपने नियमित समय दोपहर तीन बजे ही शुरू होगा। वहीं, वेदर.कॉम के मुताबिक, आज दोपहर तीन बजे के बाद से कोलंबो में बारिश की संभावना कभी भी 70 प्रतिशत से कम नहीं हुई है। यानी कल से भी ज्यादा बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश की सबसे ज्यादा संभावना शाम साढ़े पांच बजे की है।

RELATED POSTS

View all

view all