IND vs PAK Match : कल खेला जाएगा महामुकाबला, रोहित-कोहली के सामने होगी शाहीन-रऊफ की चुनौती, जानें कब कहां और कैसे देखें मैच…
September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। IND vs PAK Match : कल यानी 2 सितंबर को क्रिकेट का महामुकाबला, भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पाकिस्तान की टीम इन दिनों काफी फॉर्म में हैं। वहीं भारतीय टीम में कई खिलाड़ी चोट से उबरकर आए हैं। ऐसे में पाकिस्तान को हराने के लिए थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वहीं पाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हैरिस रउफ भारतीय बल्लेबाजों के सामने काफी दिक्कते पेश करने वाले हैं।
दोनों टीमों के बीच अभी तक इस टूर्नामेंट में 13 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 7 मैच जीतकर भारत ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान के हाथ 5 ही जीत लगी है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
- भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 का तीसरा मैच कब खेला जाएगा?
IND vs PAK एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला 2 सितंबर शनिवार को खेला जाएगा।
- मैच कहां खेला जाएगा?
India vs Pakistan एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
- मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान, रोहित शर्मा और बाबर आजम, मैदान पर आधे घंटे पहले ढाई बजे उतरेंगे।
- मैच टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2023 का तीसरा मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा।
ट्रैवलिंग स्टैंड-बाय खिलाड़ी: संजू सैमसन
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी
RELATED POSTS
View all