IND VS SA 2nd Test : रबाडा-लुंगी-बर्गर ने बजाई भारतीय बल्लेबाजों की बैंड, 153 रन पर पूरी टीम लौटी पवेलियन
January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com
न्यूलैंड्स। IND VS SA 2nd Test : भारत और साउथअफ्रिका के बीच टेस्ट श्रृंखला का आज दूसरा मुकाबला का पहला दिन है। दक्षिण अफ्रिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में दक्षिण अफ्रिका 55 रन पर सिमटी। तो दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रिका के गेंदबाजों ने खूब परेशान किया। पूरी टीम को 135 रन पर पवेलियन भेज दिया।
भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई है। भारत ने आखिरी छह विकेट बिना कोई रन बनाए खो दिए हैं। एक समय भारत का स्कोर 153/4 था। विराट कोहली और लोकेश राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बार राहुल आउट हुए और टीम इंडिया आगे कोई रन नहीं बना पाई। भारत के सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। कप्तान रोहित ने 39 रन की पारी खेली।
शुभमन गिल ने 36 रन का योगदान दिया और विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। इन तीनों के अलावा सिर्फ लोकेश राहुल ही अपना खाता खोल सके। उन्होंने आठ रन बनाए। यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार अपना खाता नहीं खोल पाए। हालांकि, मुकेश ने किसी गेंद का सामना नहीं किया।
RELATED POSTS
View all