Live Khabar 24x7

IND vs WI 1st Test : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच आज से शुरू, प्लेइंग-11 में युवाओं को मिलेगा मौका, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच…

July 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। IND vs WI 1st Test : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच आज से डोमिनिका में खेला जाएगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की माने तो यह सीरीज भारतीय टीम की तरफ एकतरफा हो सकता हैं। क्योकि वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। ऐसे में टीम इंडिया प्लेइंग-11 में युवाओं पर भरोसा जता सकती हैं।

  • भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

IND vs WI 1st टेस्ट मैच आज यानी 12 जुलाई से डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा।

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला पहला टेस्ट कब शुरू होगा?

IND vs WI पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा।

  • भारतीय फैंस टीवी पर भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच किस चैनल पर देख सकते हैं?India vs West Indies 1st Test Match का लाइव प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर होगा, जहां आप डीडी फ्री डिश पर मुफ्त में टेलिकास्ट देख सकते हैं।

ऐसे देखें लाइव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोसिनेमा और फैनकोड एप पर देख सकते हैं। जियोसिनेमा पर फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है, जबकि फैनकोड के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। जियोसिनेमा पर कम से कम दो भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

 

RELATED POSTS

View all

view all