IND vs ZIM 3rd T20 : भारतीय टीम ने जिम्बाम्वे के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली अर्धशतकीय पारी
July 10, 2024 | by Nitesh Sharma

IND vs ZIM 3rd T20 :भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद।
जिम्बाब्वे : तदिवनाशे मारुमनी, वेस्ले मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चतारा।
RELATED POSTS
View all