Live Khabar 24x7

कतर में फांसी की सजा पाए भारतीय नागरिक लौटे भारत, दिल्ली पहुंचकर लगाए भारत माता की जय के नारे, पीएम मोदी का जताया आभार

February 12, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। एक बार फिर वैश्विक स्तर में भारत का डंका बजा हैं। दरअसल कतर में फांसी की सजा पाने वाले 8 में से सात भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत इससे पहले रविवार देर रात विदेश मंत्रालय ने बताया था कि सभी आठ नागरिकों को कतर ने रिहा कर दिया है। हालांकि, अभी सात ही भारतीय वापस आए हैं।

Read More : PM Modi Speech : भव्य मंदिर में विराजे रामलला, पीएम मोदी बोले- यह एक नए कालचक्र का उद्गम, आज की तारीख की हमेशा होगी चर्चा…

दिल्ली पहुंचकर सभी नागरिकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। बता दें, कतर ने जासूसी के आरोपों में आठ पूर्व नौसैनिक अफसरों को फांसी की सजा सुनाई थी। उन्होंने कहा कि हमने भारत वापस आने के लिए 18 महीने इंतजार किया है। हम पीएम मोदी के बेहद आभारी हैं। पीएम मोदी के समर्थन के बिना यह असंभव था। हम भारत सरकार द्वारा किए गए हर प्रयासों का तहे दिल से आभार करते हैं। बिना भारत सरकार के प्रयासों के यह दिन संभव नहीं था।

जानिए क्या हैं मामला

बता दे कि आठाें पूर्व नौसैनिक दोहा स्थित अल दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजिज में काम करते थे। इन्हें अगस्त, 2022 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, आरोप कभी सार्वजनिक नहीं किए गए। सूत्रों का कहना है कि सभी पर पनडुब्बी परियोजना की जासूसी करने का आरोप था। अल दाहरा ग्लोबल कंपनी कतर के सैन्य बलों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को प्रशिक्षण व अन्य सेवाएं मुहैया कराती है। एक साल से अधिक जेल में रहने के बाद पूर्व नौसैनिकों को कतर की निचली अदालत ने अक्तूबर में मौत की सजा सुनाई थी।

RELATED POSTS

View all

view all