Live Khabar 24x7

Indian Cricketer Car Accident : इस भारतीय क्रिकेटर की कार हुई हादसे का शिकार, बेटा भी था मौजूद, जाने अब कैसी है हालत?

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Indian Cricketer Car Accident : ऋषभ पंत के बाद अब एक और भारतीय क्रिकेटर की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। मैदान पर कभी भारत के लिए तेज गेंदबाजी से करिश्मा किया। तो कभी स्विंग से विरोधियों को पस्त किया। तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस दौरान प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार में ही मौजूद थे।

Indian Cricketer Car Accident :  कभी अपनी स्विंग से कहर मचाने के लिए मशहूर 36 साल के प्रवीण कुमार भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों ही फॉर्मेट खेल चुके हैं। प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में 27 विकेट, 68 वनडे मैचों में 77 विकेट और 10 टी20 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं।

Indian Cricketer Car Accident :  मिली जानकारी अनुसार,मंगलवार रात करीब 10 बजे बागपत रोड स्थित मुलतान नगर के रहने वाले प्रवीण कुमार जब अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी थी।

Read More : IND vs KUW Saif Championship Final : भारत बना चैंपियन, कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर जीता फाइनल, ट्रॉफी लेने के बाद पूरी टीम ने गाया वन्दे मातरम्

इतने बड़े एक्सीडेंट के बाद भी भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर बाल-बाल बच गए हैं। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों ने कैंटर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है।

 

RELATED POSTS

View all

view all