Live Khabar 24x7

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, कई हथियार भी बरामद…

October 5, 2024 | by Nitesh Sharma

J&K

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

J&K News : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सेना ने शनिवार सुबह कुपवाड़ा में “ऑपरेशन गुगलधर” के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की चिनार कोर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Read More : PM Kisan Nidhi Yojana : आज खत्म होगा किसानों का इंतजार! कुछ देर बाद PM मोदी जारी करेंगे 18वीं किस्त

सेना ने बताया कि जब सैनिकों ने कुपवाड़ा के गुगलधार में संदिग्ध गतिविधि देखी तो गोलीबारी शुरू की। फायरिंग दोनों तरफ से की गई, जिसमें हमारे जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना ने कहा कि उसे मुठभेड़ क्षेत्र से युद्ध जैसे भंडार मिले हैं जिनकी अभी भी तलाश की जा रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगह बैरिकेड लगाकर हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all