IPL 2023 Closing Ceremony : क्लोसिंग सेरेमनी में रैपर Divine और सिंगर जोनिता गांधी करेंगे परफॉर्म, परफॉर्मर्स की लिस्ट जारी
May 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। IPL 2023 Closing Ceremony : आईपीएल 2023 का फाइनल जल्द ही खेला जाना है। ऐसे में तैयारियां जोरो-शोरो से जारी है। चेन्नई की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं शुक्रवार यानी 26 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होना है। फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसके परफॉर्मर्स की लिस्ट आईपीएल ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
IPL 2023 Closing Ceremony : आपीएल के लिए जारी क्लोसिंग सेरेमनी की लिस्ट अनुसार, रैपर किंग और DJ न्यूक्लेया (NUCLEYA) अपनी परफॉर्मेंस देंगे। वहीं रैपर डिवाइन और सिंगर जोनिता गांधी शाम को खास बनाएंगे।
IPL 2023 Closing Ceremony : किंग को किंग रोक्को के नाम से भी जाना जाता है। वह एमटीवी हसल 2019 के टॉप पांच फाइनलिस्ट में शामिल थे। वहीं, न्यूक्लेया म्यूजिक प्रोडूसर हैं। जोनिता गांधी बॉलीवुड में कुछ सुपरहिट गाने गा चुकी हैं। इनमें ‘ब्रेकअप सॉन्ग’, ‘करंट लगा रे’ जैसे कुछ गाने शामिल हैं। डिवाइन भी रैपर/सिंगर हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ डिवाइन की जिंदगी पर ही आधारित है।
डिवाइन और जोनिता आईपीएल के मिड शो के दौरान भी परफॉर्म करते दिखेंगे। आईपीएल 2023 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल की शुरुआत शाम साढ़े सात बजे से होगी, जबकि टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। क्लोजिंग सेरेमनी शाम छह बजे से शुरू होगा।
RELATED POSTS
View all