IPL 2023 : आज फिर खेले जाएंगे डबल हेडर मुकाबले, पहले राजस्थान से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स, दूसरे मैच में KKR के सामने होंगे माही के महारथी
May 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
IPL 2023 में आज फिर डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। सीजन का 60वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा। वहीं, 61वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) की टीम आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए ये दोनों ही मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं।
RR vs RCB
आज का पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से Sawai Mansingh Stadium जयपुर में खेला जाएगा
हेड टु हेड
हेड टु हेड की बात करें तो राजस्थान और बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 14 मैच बेंगलुरु और 12 मैच राजस्थान ने जीते हैं, वहीं तीन मैच बेनतीजा रहे।
दोंनो टीमों की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : देवदत्त पडिक्कल, एडम जम्पा, रियान पराग, जेसन होल्डर, ओबेड मैकॉय।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : केदार जाधव, फिन एलिन, कर्ण शर्मा, आकाशदीप।
Read More : IPL 2023 : आज इन दों टीमों के बीच होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग-11
- CSK vs KKR
आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर के बीच खेजा जाएगा। यह मैच शाम 7: 30 बजे से MA Chidambaram Stadium में खेला जाएगा।
हेड टु हेड
हेड टु हेड की बात करें तो चेन्नई और कोलकाता के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 18 मैच चेन्नई और नौ मैच कोलकाता ने जीते हैं। वहीं एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। चेपॉक में तो कोलकाता का रिकॉर्ड और खराब है।
दोंनो टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सीएसके: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली/बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, अंबाती रायडू (इम्पैक्ट प्लेयर)
केकेआर: जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, हर्षित राणा/उमेश यादव, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय (इम्पैक्ट प्लेयर)
RELATED POSTS
View all