Live Khabar 24x7

IPL-2023 : आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, पहले मैच में हार्दिक और राहुल की सेना होंगी आमने-सामने, तो शाम को पंजाब और MI के खिलाड़ी बरसाएंगे रन

April 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। आज शनिवार वार है। और जब से IPL-2023 शुरू हुआ है तब से हर शनिवार शानदार शाबित हुआ हैं। ठीक वैसे ही आज भी मनोरंजन का डबल डोज देखने को मिलेगा। पहला मैच लखनऊ सुपरजाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होंगी।

Read More : Inside Story : कभी भारत आने के लिए आनाकानी करते थे कई देश के खिलाड़ी, भारतीय टीम की उड़ाते थे खिल्ली, अब IPL में भाग लेने अपने बोर्ड से भी कर लेते है लड़ाई

लखनऊ बनाम गुजरात

पहला मुकाबल दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इससे पहले दोनो टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें GT ने दोनों मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं शनिवार को टीमें एक दूसरे से तीसरी बार भिड़ने जा रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल, कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, आवेश खान, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर/अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

पंजाब बनाम मुंबई

आज का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 बार भिड़ंत हो चुकी है। इसमें मुंबई इंडियंस को मामूली बढ़त हासिल है। दोनों के बीच हुए 29 मुकाबलों में से मुंबई ने 15 मैच जीते हैं। वहीं पंजाब ने 14 मुकाबलों में विजय हासिल की है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉफ।

पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस/कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर।

RELATED POSTS

View all

view all