IPL 2024 : कल शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, ओपनिंग सेरेमनी में ये बॉलीवुड सितारे बिखेरेंगे जलवा…
March 21, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। IPL 2024 : कल से क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल के 17 वें सीजन की शुरुआत हो रही हैं। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में होगा। वहीं ठीक एक दिन पहले चेन्नई ने अपना कप्तान बदल दिया हैं। धोनी की जगह गायकवाड को टीम की कमान दे दी गई हैं।
Read More : IPL शुरू होने से एक दिन पहले माही फैंस को लगा झटका, ऋतुराज गायकवाड़ होंगे CSK के नए कप्तान
मैच शुरू होने से पहले दर्शकों के लिए ओपनिंग सेरेमनी का रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलेगा। सेरेमनी को लेकर आईपीएल की ओर से आधिकारिक तौर पर सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और दिग्गज सिंगर एआर रहमान भी शामिल हैं।
चेपॉक स्टेडियम में होने वाली सेरेमनी की शुरुआत शाम 6:30 बजे से होगी। सेरेमनी को जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। आईपीएल की ओर से ओपनिंग सेरेमनी के लिए जारी कई सेलिब्रिटी की लिस्ट में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सिंगर सोनू निगम और एआर रहमान का नाम शामिल है।
इसके अलावा स्वीडिश डीजे एक्सवेल भी नज़र आएंगे। बता दें कि आईपीएल के पिछले सीज़न की ओपनिंग सेरेमनी में तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना जैसी एक्ट्रेसेस नज़र आई थीं, जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से फैंस का मनोरंजन किया था। इसके अलावा मशहूर गायक अरिजीत सिंह भी दिखाई दिए थे।

RELATED POSTS
View all