Live Khabar 24x7

IPL Auction : ऑक्शन शुरू, राजस्थान ने रोवमन पॉवेल को 7.4 करोड़ में खरीदा, कई खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात

December 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

दुबई। आईपीएल 2024 (IPL Auction) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। अरुण धूमल के संबोधन के साथ इसकी शुरुआत हुई। बता दे कि 70 खिलाड़ी 10 अलग-अलग सेट पर नीलाम होंगे। पहला सेट कैप्ट बैटर्स का होगा। यानी वह बल्लेबाज जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं।

Read More : IPL 2024 : मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, फैंस के टूटे दिल, हार्दिक को दी गई टीम की कमान

इस खिलाड़ियों पर लगी बोली

  • रोवमन पॉवेलः एक करोड़ बेस प्राइस वाले रोमन पावेल के लिए कोलकाता और राजस्थान के बीच जमकर लड़ाई हुई। अंत में राजस्थान की टीम ने उन्हें 7.4 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा।
  • राइली रूसोः दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। वह नीलामी में नहीं बिके।
  • हैरी ब्रूकः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ब्रूक के लिए दिल्ली और राजस्थान के बीच काफी देर तक लड़ाई हुई और अंत में दिल्ली ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा।
  • ट्रेविस हेडः दो करोड़ बेस प्राइस वाले ट्रेविस हेड पर चेन्नई और हैदराबाद ने दांव लगाया। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6.8 करोड़ रुपये में खरीदा। हेड ने विश्व कप फाइनल में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था।
  • करुण नायर: 50 लाख बेस प्राइस वाले करुण नायर पर किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।

 

RELATED POSTS

View all

view all