Live Khabar 24x7

IPS Transfer : 4 IPS अफसरों का ट्रांसफर, ADG दीपांशु काबरा को अजाक और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी, देखें आदेश

November 10, 2024 | by Nitesh Sharma

Police Transfer
Police Transfer
Police Transfer

रायपुर। IPS Transfer : छत्तीसगढ़ के चार सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। ADG दीपांशु काबरा को प्रशिक्षण और अजाक (आदिम जाति कल्याण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं IG डॉ. आनंद छाबड़ा पुलिस प्रशिक्षण के IG में अपनी सेवाएं देंगे। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

इस लिस्ट में IG ध्रुव गुप्ता और DIG अरविंद कुजूर भी शामिल है। जहां अरविंद कुजूर को नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में सीएएफ का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं IPS ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक CCTNS/SCRB पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। इसके साथ ही IPS अरविंद कुजूर को पुलिस महानिरीक्षक CAF पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें लिस्ट :-

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all