IT Raid Breaking : राजधानी में आयकर विभाग की दबिश, सर्राफा कारोबारियों के ठिकानों पर पड़ी रेड, छानबीन जारी
October 19, 2023 | by livekhabar24x7.com
IT Raid Breaking : दीपावली के पहले आयकर विभाग ने सराफा बाज़ार में दबिश दी है। आज सुबह से सदर बाज़ार स्थित अरिहंत ज्वेलर्स और उनके संचालक उत्तम गोलछा के शैलेंद्र नगर स्थित घर पर आईटी की टीम छापेमारी कर रही है। संचालक उत्तम गोलछा छग चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष हैं। इनके अलावा राजधानी ज्वेलर्स पर भी छापे की खबर है।
वहीं सदर बाजार स्थित AM ज्वेलर्स के मालिक सुनील पारख और सप्रे शाला स्कूल के सामने स्थित राजधानी ज्वेलर्स मालिक संजय पारख के ठिकानों पर भी आयकर दबिश दी है। जधानी ज्वेलर्स के मालिक संजय पारख के वालफोर्ट स्थित घर पर टीम ने रेड डाली है। सभी ठिकानों पर अहम दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
RELATED POSTS
View all