Live Khabar 24x7

IT Raid : छापेमारी के दौरान मिला नोटों का अंबार, कैश गिनते-गिनते मशीनें हुईं खराब

December 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। IT Raid : झारखंड और ओडिशा में आयकर विभाग ने बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर बुधवार को छापेमारी की और कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में करेंसी नोट बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तो झारखंड के रांची और लोहरदगा में अभी भी तलाशी चल रही है।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है। बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड पर टैक्स चोरी के शक में आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग की छह टीम जांच कर रही है। आयकर विभाग की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी शामिल हैं।

Read More : IT Raid : किंग्स ग्रुप के मालिक के घर आयकर विभाग ने मारी रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज…

बता दें कि बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने झारखंड से राज्यसभा के कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित पांच से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह कांग्रेस की ओर से दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। सांसद साहू का पैतृक आवास लोहरदगा में है, जबकि रांची के रेडियम रोड में उनके परिवार का बंगला है। इन दोनों जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ इनकम टैक्स की टीमें बुधवार सुबह पहुंचीं।

RELATED POSTS

View all

view all