IT Raid : रायपुर के पंडरी में IT विभाग की दबिश, कई ठिकानों पर छापेमारी, जानें पूरा मामला
November 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर: IT Raid : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। देवउठनी के दिन आयकर विभाग ने फिर पंडरी में कई ठिकानों पर हथियारों से लैस जवानों के साथ अफसरों ने छापा मारा है। पंडरी स्थित ओडिशा-बंगाल रोड कैरियर्स के ठिकानों पर IT विभाग का छापा पड़ा है। आयकर विभाग को टैक्स में चोरी का बड़ा इनपुट मिला है, जिसके बाद गुरुवार सुबह अधिकारियों की टीम ने यहां दबिश दी।
मिली जानकारी के अनुसार रोड लाइंस का कारोबार रवि अग्रवाल नाम के कारोबारी का है। अफसरों ने रवि और इसके स्टाफ से भी पूछताछ की है। ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर फर्जी बिल जारी करने, टीडीएस की कटौती की भी चोरी की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी फिलहाल जांच जारी है।
RELATED POSTS
View all