केशकाल घाट में लगा जाम, दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कांकेर। छत्तीसगढ़ के केशकाल घाट में 12 घंटे से अधिक का जाम लगा है। ये जाम सिंघनपुर से केशकाल घाट तक लगा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार है। पुलिस के जवान मौके पर व्ववस्था बनाने मौके पर जुटे हुए है। कल रात से जाम लगा हुआ है। बता दें कि लंबे समय से एनएच-30 के नवीनीकरण की मांग की जा रही है।

पुलिस के जवान 2 घंटे के अंतराल में एक तरफ से वाहन छोड़ रहे है। छोटी और यात्री वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं 7वें मोड पर एक लोडेड ट्रक के फंस जाने के कारण यह स्थिति बनी हुई है।

यह पहला मौका नहीं है जब केशकाल घाट पर जाम लगा हो। इससे पूर्व भी कई बार घाटी पर जाम लगने की वजह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटिश शासन में बनी सड़क अब जर्जर हो चुकी है और लगातार इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही है।

 


Spread the love