Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, इलाके में जारी किया गया अलर्ट
May 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
बताया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने कई आतंकवादियों को घेर लिया फिर दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में मुठभेड़ हुई। घटना के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया हैं।
RELATED POSTS
View all