Live Khabar 24x7

Jasprit Bumrah बने पिता, पत्नी संजना ने दिया बेटे को जन्म, देखें तस्वीर…

September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

Jasprit Bumrah, Livekhabar24x7

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के घर किलकारी गुंजी हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जानकारी दी। बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह को पिता बनने की खबर कल ही मिल गई थी। जिसके कारण वे नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। हालांकि बुमराह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे।

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है। यह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बता दे कि जसप्रीत बुमराह ने मार्च 2021 में टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं।

RELATED POSTS

View all

view all