Live Khabar 24x7

लोकसभा चुनाव से पहले JCCJ को लगा बड़ा झटका, अजीत योगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने छोड़ा पार्टी का साथ, भाजपा में हुए शामिल

April 15, 2024 | by Nitesh Sharma

JCCJ

 

रायपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल अजीत योगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने भी इस्तीफा दे दिया है। प्रदीप साहू जोगी कांग्रेस में शामिल होने से पहले NUSI में थे। वो काफी सक्रिय कार्यकर्ता थे। बाद में वो जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Read More : CG Political : अब JCCJ के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों छोड़ा पार्टी का साथ, भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने दिलाई सदस्यता

JCCJ छोड़ने के बाद प्रदीप साहू ने भाजपा का दामन थम लिया हैं। वे आज भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

RELATED POSTS

View all

view all