Live Khabar 24x7

Jharkhand CM Oath : झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, राजभवन में ली पद की शपथ

February 2, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रांची। Jharkhand CM Oath : झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बन गए है। उन्होंने आज राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा RJD नेता सत्यानंद भोक्ता ने ली मंत्री पद की शपथ ली।

चंपई सोरेन ने पहली बार 1991 में सरायकेला से उपचुनाव जीता था। उन्होंने सात बार विधायक का चुनाव जीता है। चंपई सोरेन को हेंमत सोरेन कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था।

इधर, राज्यपाल ने चंपई सोरेन को दस दिन में बहुमत साबित करने को कहा था। इसी बीच चंपई सोरेन की सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। उधर, नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

 

RELATED POSTS

View all

view all