Live Khabar 24x7

Jharkhand : हेमंत सोरेन को भेजा गया जेल, राज्यपाल से मिले पहुंचे चंपई सोरेन…

February 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7-1

रांची। Jharkhand : झामुमो के विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए हैं। इससे पहले उन्होंने पत्र लिखकर राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें 5.30 बजे का समय दिया था। चार और विधायक भी उनके साथ गए हैं। जिनमें आलमगीर आलम, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी हैं।

Read More : CG News : टेकलगुड़ेम में शहीद जवानों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की दी जाएगी आर्थिक सहायता, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा

हेमंत सोरेन को जेल
इससे पहले झारंखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कल देर रात गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया गया था। ईडी ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने ईडी को रिमांड नहीं दिया, वहीं 1 दिन की न्यायिक हिरासत में हेमंत सोरेन को भेजने का आदेश दिया। कल इस मामले में फिर से सुनवायी होगी। PMLA कोर्ट में हेमंत सोरेन के मुद्दे पर करीब 2 घंटे तक सुनवाई चली।

इस बारे में वकील मनीष सिंह ने बताया कि हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 10 दिन की रिमांड की मांग की गई थी लेकिन आदेश सुरक्षित रख लिया गया है और अगली सुनवाई कल होगी। बता दें कि हेमंत सोरेन को आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को बुधवार रात यहां उनके आधिकारिक आवास पर धनशोधन मामले में सात घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED POSTS

View all

view all