Jharkhand Political : चंपई सोरेन ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री
July 3, 2024 | by Nitesh Sharma
रांची। Jharkhand Political : झारखंड में राजनीती का पारा फिर हाई हो गया है। दरअसल सीएम चंपई सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार देर शाम राजभवन पहुंचे चंपई ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। जिसके बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल हेमंत सोरेन का कहना है कि राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए तारीख नहीं बताई है।
RELATED POSTS
View all