Jharkhand Political : आज चंपई सोरेन लेंगे सीएम पद की शपथ, 10 दिनों में साबित करना होगा बहुमत
February 2, 2024 | by livekhabar24x7.com
रांची। Jharkhand Political : आखिरकार झारखंड को आज नया सीएम मिलने वाला हैं। हेमंत सोरेन की ईडी के हाथों गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में काफी सियासी हलचल देखी गई। वहीं कल देर शाम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधायक दल के नेता चम्पाई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया। चम्पाई नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे। वहीं चंपई सोरेन को 10 दिनों में बहुमत साबित करना होगा।
Read More : Jharkhand : हेमंत सोरेन को भेजा गया जेल, राज्यपाल से मिले पहुंचे चंपई सोरेन…
चम्पाई ने किया स्थिर सरकार का दावा
बुधवार रात को हेमंत के इस्तीफे के तत्काल बाद ही चम्पाई ने महागठबंधन के 47 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर दिया था, लेकिन राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण कराने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए। गुरुवार को देर रात तक राजभवन की चुप्पी बरकरार रही। इस बीच महागठबंधन के नेताओं की बैचेनी बढ़ी रही।
दोपहर को चम्पाई ने दोबारा राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि दो दिनों से सरकार के गठन को लेकर राज्यपाल द्वारा निर्णय नहीं लिए जाने से असमंजस की स्थिति है। इसके बाद शाम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर उन्होंने दोबारा 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि कुछ और विधायकों के रांची पहुंचने से उनके पास 45-46 विधायक हो जाएंगे।
RELATED POSTS
View all