Jharkhand Politics : फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन की सरकार, हासिल किया विश्वास मत, समर्थन में पड़े 47 वोट…
February 5, 2024 | by livekhabar24x7.com
रांची। Jharkhand Politics : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने पहले टेस्ट में पास हो गए हैं। चंपई सोरेन ने झारखंड विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास मत के पक्ष में 47 वोट पड़े। इसी के साथ चंपई सोरेन ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत हासिल कर लिया हैं।
Read More : Jharkhand CM Oath : झारखंड के नए मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन, राजभवन में ली पद की शपथ
बता दें कि चंपई सोरेन को दो फरवरी को राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलायी थी। झारखंड में सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी।
इससे पहले चंपई सोरेन ने राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का पार्ट-2 हूं।” CM चंपई सोरेन ने कहा, “देश में जो केंद्र सरकार के महाराज बैठे हुए हैं, उन्होंने केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया। जब-जब यहां के आदिवासी नेतृत्व अपनी क्षमता बढ़ाते हैं तो उस नेतृत्व को दबाने का प्रयास किया जाता है।”
RELATED POSTS
View all