Live Khabar 24x7

Jiah Khan Case : जिया खान सुसाइड केस में आज सुनाया जाएगा फैसला, सूरज पंचोली को मिल सकती है राहत, जानें क्या है मामला?

April 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Jiah Khan Case : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड मामले में आज कोर्ट की तरफ से अंतिम फैसला सामने आ सकता है। सीबीआई की विशेष अदालत दोपहर 12:30 बजे फैसला सुनाएगी। दोपहर 12 बजे मामले की सुनवाई होगी। 3 जून, 2013 के दिन जुहू स्थित अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं।

जब जिया ने सुसाइड की तो उस समय एक्ट्रेस, सूरज पंचोली को डेट कर रही थीं। इनकी डेथ एक मिस्ट्री रही. जैसे- जैसे समय बीता, इस केस में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आईं। केस फेडरल एजेंसी के हाथों सौंपा गया। जिया की मां राबिया अमीन ने सूरज को एक्ट्रेस की सुसाइड का जिम्मेदार बताया वहीं सूरज ने इसे सिरे से नकारा।

जिया खान के सुसाइड केस को 10 साल बीत चुके हैं और शुक्रवार (28 अप्रैल) को इस केस में फैसला आने की उम्मीद है, जिसका इंतजार हर कोई कर रहा है। पर फाइनल वर्डिक्ट आने से पहले हम आपको उस टाइमलाइन पर लेकर चलते हैं, जब जिया ने सुसाइड की। इसके बाद क्या-क्या एंगल इस केस में सामने आए, किसने क्या बयान दिए, क्या आरोप लगाए, इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

घर से मिला था सुसाइड नोट
जिया खान ने सुसाइड से पहले कथित रूप से छह पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। उसके आधार पर सूरज को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने दावा किया है कि लेटर में सूरज के साथ जिया के अंतरंग संबंधों के साथ-साथ कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की गई है, जिस वजह से उसने खुदकुशी की है।

RELATED POSTS

View all

view all