Live Khabar 24x7

J&K Assembly Election : भाजपा की नई लिस्ट जारी, अबतक 16 उम्मीदवारों का ऐलान, टिकट बंटवारे से असंतोष कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

August 26, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नई दिल्ली। J&K Assembly Election : भारतीय जनता पार्टी ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपनी नई सूची जारी की है। जहां तीन चरणों में चुनाव होने है। भाजपा ने आज अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दिया है। लिस्ट जारी करने के कुछ देर बाद ही नाम वापस ले लिया गया था। जिसके बाद अब दोबारा से 15 नामों की लिस्ट जारी कर दी गई है। कुछ देर बाअद एक और प्रत्याशी की घोषणा की गई। जिसके बाद अबतक 16 उम्मीदवार घोषित किए गए है। हालांकि ऐसा होने से सियासी हलचल बढ़ गई है।

वहीं टिकट नहीं मिलने से कुछ नेता नाराज हो गए और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के ऑफिस के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले नेता ओमी खजूरिया के समर्थक बताए जा रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुराने और भरोसेमंद लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि वह खुद सम्मानित कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। रैना ने कहा कि टिकट बंटवारे में राष्ट्र भावना से काम किया गया। हमारे लिए राष्ट्र पहले है, फिर पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नाराज नहीं होने की अपील की है।

देखें लिस्ट :-

Image

Image

Image

RELATED POSTS

View all

view all