J&K Election Result 2024 : जम्मू कश्मीर में जेकेएनसी-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा 28 सीटों में आगे…
October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। J&K Election Result 2024 : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। इससे पहले सभी 90 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जेकेएनसी-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। रुझानों के अनुसार, जेकेएनसी और कांग्रेस गठबंधन 47 सीटों पर आगे चल रह रहे हैं। जेकेएनसी 39 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। इसके आलावा पीडीपी 3 सीटों पर, जेपीसी 2 सीटों पर, सीपीआई(एम) और डीपीएपी 1-1 सीट पर आगे हैं। साथ ही 8 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बना रखी है।
RELATED POSTS
View all