Live Khabar 24x7

J&K : अनंतनाग में एक बार फिर मुठभेड़ जारी, जमकर हो रही गोलाबारी, जवानों के निशाने पर ये नामी आतंकी

September 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

जम्मू-कश्मीर (J&K) : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में छिपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो भी मैदान में उतारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके में उजैर खान समेत दो आतंकियों को घेरा गया है।

मिली जानकारी अनुसार दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि उजैर खान स्थानीय आतंकवादी है, जो कोकेरनाग के नागम गांव का रहने वाला है। वह जून 2022 में आतंकवाद संगठन में शामिल हो गया था। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।

बता दे कि बुधवार को यहां मुठभेड़ के दौरान सेना के एक कर्नल सहित तीन सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गए। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों ने वीरगति को प्राप्त किया।

RELATED POSTS

View all

view all