JP Nadda पहुंचे रायपुर, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी रहे मौजूद

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज रायपुर पहुंचे। जहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक मौजूद रहे। JP नड्डा बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे।

जहां नड्डा संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे.बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


Spread the love