Live Khabar 24x7

Karnataka : बुरे फंसे सिद्धारमैया कैबिनेट के मंत्री! गाय पर दिए बयानों की हो रही जमकर निंदा, अब सड़कों पर इस अंदाज उतरे BJP कार्यकर्ता

June 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेंगलुरु। कर्नाटक (Karnataka) में सिद्धारमैया की सरकार बने सिर्फ कुछ ही दिन हुए हैं। वहीं अब फिर से गहमा-गहमी का सिलसिला शुरू हो गया हैं। दरअसल कर्नाटक सरकार के मंत्री वेंकटेश ने गोहत्या को लेकर एक चौकाने वाले बयान दिया था, जिसके बाद से उनकी जमकर आलोचना हो रही हैं। वेंकटेश ने अपने एक बयान में कहा था कि ‘अगर भैंसों को मारा जा सकती है तो गायों को मारने में क्या दिक्कत है?’

Read More : Karnataka CM Oath Ceremony : सिद्धारमैया ने ली CM पद की शपथ, डीके बने डिप्टी सीएम, इन विधायकों को भी मिला मंत्रीपद

 

मंत्री के इस बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता गायों को लेकर सड़कों पर उतरे। बेंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता गायों के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने के वेंकटेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उसकी पांच गारंटी योजनाओं को भी अभी तक लागू नहीं करने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने इसे लेकर भी बेंगलुरु में धरना प्रदर्शन किया।

RELATED POSTS

View all

view all