Live Khabar 24x7

Karnataka : आज कर्नाटक के CM पद की शपथ लेंगे सिद्धारमैया, इन चेहरों को मिलेगी कैबिनेट में एंट्री, समारोह में कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

May 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

बेंगलुरु। Karnataka : आज कर्नाटक में सिद्धारमैया CM पद की शपथ लेंगे। साथ ही डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे। इसके आलावा परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकिहोली, प्रियांक खरगे, रामालिंगा रेड्डी और बीजेड जमीर अहमद खान सीएम के साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे हैं।

बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 बजे होगा। 13 मई को कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था।

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने वालों में शरद पवार (एनसीपी), जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, सीपीआई के नेता डी राजा, सीपीआईएम के नेता सीताराम येचुरी, अभिनेता-राजनेता कमल हसन शामिल हैं।

RELATED POSTS

View all

view all