Karnataka Election 2023 : हिमालय से लेकर समुद्र तट तक कांग्रेस, CM बघेल बोले – हमने BJP से हिमाचल और कर्नाटक दोनों छीन लिया

Spread the love

रायपुर। Karnataka Election 2023 : कर्नाटक चुनाव में इस बार नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हुए नजर आ रहे है। मतगणना की शुरुआत से ही कांग्रेस आगे चल रही थी। इस वक्त भी बहुत के 113 से अधिक सीटों पर कांग्रेस भारी पड़ती नजर आ रही है। नतीजे घोषित होने से पहले ही, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। जहां कर्नाटक जीत का जश्न दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ता मना रहे है, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खुशी मना रहे हैं। सीएम बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटकर ख़ुशी मना रहे है।

सीएम बघेल ने कर्नाटक की जनता को बधाई देते के साथ आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक की हार को मोदी का हार करार दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हिमाचल जीते, और अब कर्नाटक जीते हैं। हिमालय से लेकर समुद्र तट तक कांग्रेस की जीत है। भाजपा की हार के बाद अब टीवी पर मोदी की जगह जेपी नड्डा की फोटो दिख रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया। जनता इस मुद्दे के साथ खड़ी हुई। 40 प्रतिशत कमीशन पर जनता ने करारा तमाचा मारा है। महंगाई के मुद्दे पर भी जनता का साथ मिला।

कर्नाटक चुनाव की जीत की खुशियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बांटने के बाद ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘बजरंगबली जी के गदा का कड़ा प्रहार, भ्रष्टाचारी भाजपा की हो रही हार’ करार देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और नफ़रत के खिलाफ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान से शुरू हुए संदेश को हिमाचल के बाद अब कर्नाटक ने स्वीकार करते हुए देश को रास्ता दिखाया है। 2024 में भारत जुड़ेगा, नफ़रत हारेगी।


Spread the love