नई दिल्ली। Karnataka Election 2023 : 224 सीटों वाली कांग्रेस विधानसभा में साल 2023 के नतीजे कांग्रेस के पल्लड़े में जाते हुए नजर आ रहे है। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर जाती हुई नजर आ रही है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी 120 सीटों के साथ बढ़त में है। वहीं भाजपा पार्टी फ़िलहाल 75 से 80 सीटों की बढ़त बनाई हुई है।
कांग्रेस रुझानों में सुबह से ही आगे है। कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा छूती नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस ने सभी विधायकों को बेंगलुरु में बुलाया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु में एक रेसॉर्ट बुक किया गया है। यहां पर सारे विधायकों और रखा जाएगा। कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार होंगे या सिद्धारमैया, इसे लेकर अभी नाम साफ नहीं है। कहा जा रहा है कि चर्चा के बाद कांग्रेस कर्नाटक में सीएम फेस का ऐलान करेगी।
#KarnatakaElectionResults | Congress party crosses 120 mark, leads in 121 seats while BJP is at 72 seats.#KarnatakaPolls pic.twitter.com/1Nsm72bAGs
— ANI (@ANI) May 13, 2023
कर्नाटक के चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो 38 सालों में कभी सरकार रिपीट नहीं हुई है। यानी जनता हर बार सत्ता की चाबी दूसरी पार्टी को सौंप देती है। हालांकि अपवाद के रूप में जनता पार्टी की सरकार ने 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में सत्ता में रहते हुए वापसी की थी। 1999 से लेकर 2018 तक पांच चुनावों में यह रिकॉर्ड रहा कि दो बार ही किसी एक पार्टी को बहुमत मिला है। तीन बार भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बाहरी मदद से सरकार बनाई थी।
कर्नाटक में मतगणना शुरू होने के तुरंत बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्सव के मूड में देखा गया, उन्होंने पार्टी मुख्यालय में ढोल और नगाड़ों के साथ भांगड़ा की धुन पर नृत्य किया। वहीं
आज सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास देश की राजधानी नई दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हेडक्वार्टर के बाहर न सिर्फ पटाखे फोड़े गए, बल्कि मिठाई भी बांटी गई। चुनाव के दौरान जो हनुमान जी बड़ा सियासी मुद्दा बने, उनके गेट-अप में एक व्यक्ति भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा और उनके पहुंचते ही वहां जय बजरंगबली के नारे लगने लगे। इस बीच, कर्नाटक के कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार ने बेंगलुरू में अपने आवास के बाहर मिठाई वितरण किया है।