कवासी लखमा का PM को लेकर दिया गया बयान निंदनीय, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व क्यों है मौन? शिवरतन शर्मा ने साधा निशाना
April 11, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है। ऐसे में बस्तर के प्रत्याशी कवासी लखमा का विवादित बयान सभ्य समाज के लिए चिंताजनक है।कवासी लखमा का PM को लेकर दिया गया बयान निंदनीय है। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्याय शिवरतन शर्मा ने रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
Read More : Political News : एक और कांग्रेस के दिग्गज नेता हुए भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस पार्टी में मेरा कई बार हुआ अपमान
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के नेता मोदी के मरने की दुआ कर रहे हैं। कई जगहों पर मोदी को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने विवादित बयान दिया। कई स्थानों पर मर जा मोदी। मर जा मोदी के नारे लगे। कवासी लखमा और महंत का के विवादित बयान पर राष्ट्रीय नेतृत्व मौन है, ऐसे में भाजपा क्या मानकर चले कि इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व की सहभागिता है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी PM मोदी के खिलाफ गहरा षड़यंत्र रच रही है, इसे लेकर भाजपा निर्वाचन आयोग में शिकायत करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व खड़गे, सोनिया, राहुल और priyanka से सवाल – क्या वे अपने पार्टी के नेताओं के बयान से सहमत हैं, यदि नहीं तो वे इन पर क्या एक्शन लेंगे।
RELATED POSTS
View all