Live Khabar 24x7

Keshub Mahindra passed away : उद्योगपति केशब महिंद्रा ने दुनिया को कहा अलविदा, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

April 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Keshub Mahindra passed away : अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का आज निधन हो गया। 99 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हाल ही में जारी फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हें भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। उन्होंने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिया था।

केशब महिंद्रा के निधन की जानकारी खुद INSPACe के प्रेजिडेंट पवन गोयनका ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए दी. केशब महिंद्रा, आनंद महिंद्रा के चाचा भी लगते हैं. बता दें कि, केशब महिंद्रा का जन्म शिमला के एक इलाके में वर्ष 1923 को हुआ था.

जानें केशब महिंद्रा के सफर के बारे में

केशब महिंद्रा ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका से स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने महिंद्रा ग्रुप में 1947 में एंट्री ली थी और 1963 में कंपनी के चेयरमैन बने। केशब महिंद्रा को केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद सहित कई समितियों में जगह मिली है। उन्होंने सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, आईएफसी और आईसीआईसीआई सहित कई अलग-अलग कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम किया है। आपको बता दें कि 2004 से 2010 तक केशब महिंद्रा प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद, नई दिल्ली के सदस्य थे।

RELATED POSTS

View all

view all