Live Khabar 24x7

Canada में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या

June 19, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा (Canada) के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख चेहरा था।

निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। निज्जर का ताल्लुक जालंधर के भार सिंह पुरा गांव से था। बता दे कि खालिस्तान टाइगर फोर्स और सिख फॉर जस्टिस जैसे संगठन पर भारत में प्रतिबंध है। बीते दिनों कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुए खालिस्तान पर हुए जनमत संग्रह में भी सिख फॉर जस्टिस संगठन का ही हाथ था।

बता दे कि एनआईए ने हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। निज्जर पर साल 2022 में एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। भारत की सरकार ने कनाडा की सरकार से भी निज्जर के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी।

RELATED POSTS

View all

view all