Khargone Accident Update : भीषण हादसे में अब तक 22 की मौत, मृतकों में बच्चे भी शामिल, PM ने जताया शोक
May 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
खरगोन। Khargone Accident Update : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में हुए भीषण हादसा में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा होते जा रहा हैं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की खबर है। बता दे कि बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस सीधे नीचे जा गिरी। घटना में चालक, परिचालक की भी मौत हो गई है।
जानकारी सामने आई है कि हादसे के दौरान बस में 45 लोग सवार थे। जिस पुल से सवारी से भरी बस नीचे गिरी है, उसकी ऊंचाई 50 फीट बताई जा रही है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल होने की खबर सामने आई हैं।
Read More : Khargone Bus Accident : 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 15 की मौत, कई घायल
भीषण हादसे पर पीएम मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि ‘खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।’
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्यप्रदेश सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा और राहत राशि का भी ऐलान कर दिया है। सरकार ने मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार और कम गंभीर लोगों को 25 हजार रुपये दिए जाएगें। इलाज का सारा प्रबंध भी सरकार की तरफ से ही किया जा रहा है।
RELATED POSTS
View all