Khargone Bus Accident : 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 15 की मौत, कई घायल
May 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
खरगोन। Khargone Bus Accident : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक भीषण हादसा हुआ है। जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस सीधे नीचे जा गिरी। घटना में चालक, परिचालक समेत 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
बताया जा रहा हैं कि बस में कुल 35 लोग सवार थे। जिस पुल से सवारी से भरी बस नीचे गिरी है, उसकी ऊंचाई 50 फीट बताई जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू का काम जारी है। ग्रामीण भी बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने में मदद कर रहे हैं।
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्यप्रदेश सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा और राहत राशि का भी ऐलान कर दिया है। सरकार ने मृतकों के परिवारजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार और कम गंभीर लोगों को 25 हजार रुपये दिए जाएगें। इलाज का सारा प्रबंध भी सरकार की तरफ से ही किया जा रहा है।
RELATED POSTS
View all