खरगोन : अपने जन्मदिन पर दंपती ने लिया देहदान का संकल्प, क्षेत्र का देहदान का पहला संकल्प
February 13, 2024 | by livekhabar24x7.com
अजय गुप्ता, खरगोन। मानव शरीर को दान करना एक बड़ा निःस्वार्थी कदम होता है, जो अन्य लोगों के जीवन बचाने और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकता है। इसी सोच और जज्बे के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक कार्यों के अग्रणी रहने वाले झिरन्या के प्रदीप पंवार ने अपने जन्मदिन पर देहदान संकल्प लिया। उनके इस संकप में उनकी पत्नी ने भी सहमति देकर इस उपकार में सहयोग दिया।
प्रदीप पंवार ने आगे बताया की हमारे क्षेत्र खंडवा में मेडिकल कॉलेज की सुविधा है। ऐसे में किया गया देहदान मेडिकल रिसर्च सहित मानव जीवन को सृजनात्मक बनाने में सहायक हो सकता है। क्षेत्र के इस मामले में जनजागृति लाने की जरूरत है। इस संकल्प के लिए पंवार दंपति ने देहदान और नेत्रदान के कार्यरत सामाजिक संस्था खुशहाली सेवा संस्थान से संपर्क किया और अपनी और पत्नी ने मरणोपरांत देहदान की ईच्छा जताई।
प्रदीप पंवार ने बताया की प्राण रहते हैं मनुष्य का शरीर समाजसेवा करे या न करे लेकिन यह पांच तत्व का बना शरीर प्राण जाने के अन्य के उपचार या जीवन की गुणवत्ता सुधारने में काम आ जाय इससे महत्वपूर्ण और पुण्य कार्य हो ही नही सकता है। पत्नी सुनीता पंवार ने भी देहदान का साथ ने संकल्प लेकर इस पुण्य कार्य में सहमति देते हुए कहां की मानव जीवन में हम जीते जी किसी के काम आए न आए सोचा मरने के बाद यह शरीर किसी के काम आ जाए और वर्तमान में मानव शरीर को जलाने के लिए लकड़ी का नुकसान कर हम पर्यावरण को भी क्षति पहुंचाते हैं।
दंपति ने आगे बताया की पूर्व में खुशहाली सेवा संस्थान को नेत्रदान का संकल्प दिया था। लेकिन देहदान के प्रति इनके द्वारा चलाए जा रहे अभियान से प्रेरित होकर हमने यह संकल्प आगे बढ़ाकर देहदान का संकल्प लिया है। राष्ट्रहित में संचालित इस पवित्र परोपकार देहदान/नेत्रदान अभियान के अंतर्गत मरणोपरांत अपने पार्थिव शरीर अथवा नेत्रों को चिकित्सकीय शोध अथवा किसी मानव को प्रत्यारोपित करने हेतु समर्पित करने की शपथ लेकर संस्था की अध्यक्ष डॉ स्वेता चौधरी द्वारा संकल्प पत्र भरकर प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
RELATED POSTS
View all