Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच बवाल, फिर दागे गए आंसू गैस के गोले, जवाब में किसानों ने किया पथराव

Spread the love

नई दिल्ली। Kisan Andolan : देश की राजधानी नई दिल्ली के हर बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं और दिल्ली तक कूच करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इन्हें रोकने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली के बॉर्डर्स को सील कर दिया गया है। वहीं आज फिर किसानों और पुलिस बल के बीच झड़प देखने को मिली हैं।

पुलिस ने किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े तो वहीं, किसानों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया। दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते ट्रैफिक पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है। किसानों के प्रदर्शन के बीच पंजाब के किसान संगठन ने कल यानी 15 फरवरी को पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला किया है।

Read More : Kisan Andolan : शंभू बॉर्डर से ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली बॉर्डर सील

सूत्रों की मानें तो आज यानी बुधवार की शाम केंद्र के साथ किसानों की मीटिंग हो सकती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के मंत्री चंडीगढ़ आकर किसानों के साथ फिर बैठक कर सकते हैं। केंद्र सरकार किसानों को जल्द मीटिंग का प्रस्ताव भेज सकती है। शंभू बॉर्डर पर अभी भी आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि फिलहाल आगे न बढ़ें। किसान आज शाम पांच बजे तक केंद्र से मीटिंग के निमंत्रण का इंतजार करेंगे।

https://twitter.com/i/status/1757323929113579736

दातासिंह वाला बॉर्डर पर बढ़ा बवाल
जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं। पंजाब से आए किसानों ने बॉर्डर को उखाड़ना शुरू कर दिया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने आंसू गैस के गोलों पर पानी की बौछार करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने प्लास्टिक की गोलियां चला दी। तीन किसानों को यह गोलियां लग गई। इससे वह जख्मी हो गए। दातासिंह वाला बॉर्डर पर भीड़ लगातार उग्र होती जा रही है। किसान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस भी बॉर्डर को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। फिलहाल स्थिति काफी खराब है। ट्रैक्टर लेकर किसान आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस लगातार आसू गैस के गोले और प्लास्टिक की गोलियां बरसा रही है।

https://twitter.com/i/status/1757329090410057987


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *