Live Khabar 24x7

KKR vs SRH : अपने होम ग्राउंड में कोलकाता से भिड़ेगी हैदराबाद, देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग-11

May 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। आईपीएल-16 का 47वां मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs SRH) की टीम के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस मैच में मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मारो की स्थिति वाली होने वाली हैं। कोलकाता पॉइंट टेबल में 8वे और SRH 9वे स्थान पर काबिज हैं।

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 24 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें केकेआर ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 9 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है. आंकड़ो के हिसाब से पता चलता है कि केकेआर की टीम हैदराबाद पर हावी रही है। बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में इस समय केकेआर आठवें नंबर पर तो हैदराबाद नौवें नंबर पर है।

संभावित प्लेइंग 11

एसआरएच : अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, अकील हुसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

केकेआर : रहमनुल्लाह गुरबाज, एन जगदीशन, नितीश राणा, शार्दुल ठाकुर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, डेविड वीजे, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा.

RELATED POSTS

View all

view all