Live Khabar 24x7

KKR Vs MI : करो या मरो मुकाबले में कोलकाता से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, मैच हारते ही टूर्नामेंट से हो जाएगी बाहर, देखें हेड टू हेड आंकड़े

May 3, 2024 | by Nitesh Sharma

KKR vs MI

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुंबई। KKR Vs MI : आईपीएल 2024 के 51 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर के साथ होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टॉस 7 बजे होगा। यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद हैं। क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को हर हाल में जीत जरुरी हैं। जबकि KKR पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं।

Read More : DC vs KKR : 2 पॉइंट के लिए आज आपस में भिड़ेगी दिल्ली और कोलकाता की टीम, नारायण फिर बरसाएंगे रन! जानें संभावित प्लेइंग-11

हेड टू हेड आंकड़े
दोनों टीमें अब तक 32 बार आमने सामने आई हैं। इसमें से मुंबई की टीम ने 23 और केकेआर ने 9 मुकाबले जीते हैं। आंकड़े में मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। वहीं मैच भी मुंबई में है, जिसका फायदा एमआई की टीम को मिल सकता है। अगर दोनों टीमों के बीच हुए मैच में सबसे बड़े स्कोर की बात की जाए तो मुंबई की टीम ने कोलकाता के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर 210 रन का बनाया है। वहीं कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर 232 रन का बनाया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा। अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, दुशमंथा चमीरा, अल्लाह ग़ज़नफ़र, साकिब हुसैन, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, नितीश राणा, श्रीकर भरत

मुंबई इंडियंस टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, श्रेयस गोपाल, हार्विक देसाई, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका

RELATED POSTS

View all

view all