Korba Kidnapping Case : अस्पताल से देर रात मरीज समेत 3 लोगों का अपहरण, लोग देखते रहे तमाशा, पुलिस कर रही जांच
September 5, 2023 | by livekhabar24x7.com
कोरबा। Korba Kidnapping Case : जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज और उसके परिजनों की किडनैपिंग कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिससे पूरे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद सह अधीक्षक जाटवर ने सिविल लाइन पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँच कर जांच की।
मिली जानकारी मुताबिक, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज भागीरथी,जगामार निवासी और उसके परिजनों का देर रात करीब 11 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि किडनैपर्स इस घटना को अंजाम दे रहे थे तो अस्पताल में भर्ती लोग तमाशा देखते रहे थे।
Korba Kidnapping Case :अपहरणकर्ताओं सभी को स्कूल बस में भरकर वहां लेकर निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने इस दौरान मरीज समेत उसके बेटे और दोस्त की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद आरोपी सभी को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
Korba Kidnapping Case : वहीं ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि पीड़ित मरीज भागीरथी के बगल वाले बेड में भर्ती युवक के पत्नी से भागीरथी और उसके बेटे समेत दोस्त पर रेप करने के आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पीड़ित के बगल में भर्ती युवक और उसकी पत्नी अस्पताल से छुट्टी करवा कर गायब हैं। पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
RELATED POSTS
View all