Live Khabar 24x7

Korea Open 2023 : सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन 2023, दोहराया ‘गंगनम स्टाइल’ का सिग्नेचर स्टेप, देखें वीडियो

July 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

येओसु : Korea Open 2023 : सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने कोरिया ओपन 2023 का किताब जीत लिया है। इस भारतीय जोड़ी ने तीसरा किताब जित लिया है। आज के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के टॉप सीड फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की जोड़ी को 17-21 21-13 21-14 से हराया। जीत के बाद दोनों खिलाड़ी जमकर जश्न मानते हुए नजर आए।

ऐसे किया सेलिब्रेट 

Korea Open 2023 : बता दें कि सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब भी जीता था। कोरिया ओपन फाइनल जीतते ही सात्विक और चिराग कोर्ट पर ही डांस करने लगे। साल 2012 में PSY के रिलीज किए गए गाने ‘गंगनम स्टाइल’ के सिग्नेचर स्टेप को दोहराते दिखे।

जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक, थॉमस कप का स्वर्ण पदक, विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के अलावा सुपर 300 (सैयद मोदी और स्विस ओपन), सुपर 500 (थाईलैंड और इंडिया ओपन), सुपर 750 (फ्रेंच ओपन) और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में जीत शामिल हैं।

 

RELATED POSTS

View all

view all