Live Khabar 24x7

Krishna Janmashtami 2023 : रायपुर में मनाया गया ऐतिहासिक कृष्ण जन्माष्टमी, फोड़ी गई 5 लाख 51 हजार रूपए की इनाम वाली मटकी…

September 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Krishna Janmashtami 2023 : जब बात यशोदा के कान्हा की हो रही हो … और दही लूट की बात न हो तो सब अधूरी है … शुक्रवार देर शाम राजधानी रायपुर नंदलाला के भक्ति में रमा रहा… रमे भी क्यों न जब मौका कृष्ण जन्माष्टमी का हो… दुष्टों का नाश करने वाले, भक्तों को तारने वाले गोविन्द के जन्मोत्सव का हो… तभी तो लोग कहते दिखते रहे गोविन्दा आला रे आला … तेरी मटकी संभाल बृजबाला…

कहते हैं भक्ति की गंगा बहाने के लिए ईश्वर हजारों लाखों में किसी एक को माधयम बनाता है. ऐसे ही भक्ति गंगा बहाने के लिए ईश्वर ने एक माध्यम चुना है. बसंत अग्रवाल को … जो लगातार ईश्वर प्रेरणा से धार्मिक आयोजन कर रहे हैं. कुछ महीनों पहले किया गया शिव महापुराण अपने आप में गौरव मयी आयोजन रहा. जिसके बाद सफलता पूर्वक विशाल दही हांडी लूट का आयोजन किया गया है. इस आयोजन के साक्षी राजधानी रायपुर के लाखों गणमान्य नागरिकों के साथ वरिष्ट नेता रहे. वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

क्रायक्रम में आकर्षण का केंद्र ओड़िया वाद्य यन्त्र, ग्रीस युक्त मल खंभ व जबरजस्त लाइटिंग रहा. व्यवस्था पर मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रुम बनाये गए थे. उत्सव में घायल होने वाले गोविंदा टोली के लिए एम्बुलेंस के इंतजाम भी किये गए थे.

प्रदेशस्तरीय विशाल आयोजन के विजेता के लिए 5 लाख 51 हजार रुपए पुरुष्कार राशि रखे गए थे. इस आयोजन में एक से बढ़कर एक गोविंदा टोलियों ने भाग लिया. जो यत्न करते रहे. अंततः इस आयोजन में सार्वजनिक दही लूट समिति रावाभाठा के पुरुष व महिला टीम विजेता रही. इस भक्तिमय आयोजन में नन्ही कलाकार अारु साहू ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुति दी।

RELATED POSTS

View all

view all